Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निकाय चुनाव में कांग्रेस ने युवाओं से मांगे आवेदन

निकाय चुनाव में कांग्रेस ने युवाओं से मांगे आवेदन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव में युवाओं को तरजीह देगी। इस संबंध में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगे गए है। चुने गए प्रत्याशियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। पश्चिमी उ.प्र. युवक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व आगरा मंडल प्रभारी उमर फारूक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निकास चुनाव में कांग्रेस युवा वर्ग को तरजीह देगी। फिरोजाबाद के निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए अधिकाधिक युवाओं से आवेदन मांगे जा रहे है। फाइनल सूची प्रदेश अध्यक्ष युवक कांग्रेस द्वारा जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक युवा जल्द से जल्द अपने आवेदन पार्टी कार्यालय पर जमा कराएं।