Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामूहिक विवाह समारोह 31 को तैयारिया पूर्ण

सामूहिक विवाह समारोह 31 को तैयारिया पूर्ण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रवीर दुर्गादास सेवा समिति द्वारा 14 वें सर्व समाज के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से रामलीला मैदान मे किया गया है। जिसमे 31 जोडे परिणय सूत्र मंे बांधने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी सयोंजक रामगोपाल राठौर ने दी है। लवकुश कल्याण समिति के तत्वावधान मेे सर्व समाज के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 31 अक्टूबर को साय 6 बजे से कोटला रोड स्थित रामप्रकाश कुशवाह आदर्श विद्यालय मे किया गया है। जिसमे 51 जोडे बांधने का लक्ष्य रखा गया है। दोनो समारोह मे समितियो द्वारा वर-वधू के जोडो को उपहार स्वरूप सामान भेट किये जायेंगे। यह जानकारी सयोजक ओमनारायण कुशवाह ने दी हैं।