Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया

जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त द्वारा 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण हेतु बैंक के प्रत्येक सदस्य ने शपथ ली और अधिक जागरूकता के उद्देश्य से बैंक की सभी 56 शाखाओं द्वारा उनके कार्य क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों, ग्राम सभा, ग्राम पंचायत व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्रायें अध्यापक व अन्य कर्मचारियों तथा आम जनता द्वारा उत्साह से भाग लिया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय अलीगढ़ रोड पर एक मानव श्रृंखला बनाकर जनता को जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता, बी.के. जैसवाल, ए.के. चैहान, अजय कुलश्रेष्ठ, अनिल कुमार कौल, शिवदेव श्रोती, विवेक कुमार, आर. के. आर्या, अमित कुमार शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, संजीव कुमार विश्नावत, विशनचन्द्र माहेश्वरी, ए.के. आॅबराय, राजेश वर्मा, मदनलाल, नीलेश गुप्ता, योगेश उपाध्याय आदि ने भाग लेकर जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया।