Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बहुजन समाज पार्टी द्वारा नगर पालिका व 5 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा

बहुजन समाज पार्टी द्वारा नगर पालिका व 5 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज जिले की नगर पालिका व 5 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है तथा सभी प्रत्याशियों का फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया। आगरा रोड स्थित बामौली हाउस पर आयोजित प्रेसवार्ता में बसपा के जोन इंचार्ज अशोक प्रजापति,जोन इंचार्ज महेश चैधरी, जोन इंचार्ज रणवीर कश्यप, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख एड., जिला प्रभारी के.सी. निराला एड, इन्द्रजीत सिंह व डा. आर.सी. गोला ने संयुक्त रूप से जिले की दोनों नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व 5 नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की घोषणा की गई। घोषित किये गये प्रत्याशियों में हाथरस नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती कल्पना उपाध्याय पत्नी रामेश्वर उपाध्याय सिकन्द्राराऊ नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश गौतम के अलावा नगर पंचायतों में रमेश चन्द्र गौतम-सादाबाद, श्रीमती कैलाशी देवी कुशवाहा पत्नी हर्षकांत कुशवाहा (चेयरमैन)-पुरदिलनगर, पूर्व चेयरमैन धनपत सिंह (डी.पी. सिंह)-मैण्डू, भगवान सिंह कुशवाहा-सहपऊ तथा मुरसान से पूर्व चेयरमैन लालाबाबू सारस्वत की पुत्रवधु तथा वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत सारस्वत एड. की अनुज वधु श्रीमती निधि सारस्वत पत्नी शशिकांत सारस्वत को अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित किया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख एड. ने बताया कि अभी नगर पंचायत सासनी व हसायन के अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है जिनकी तथा सभासद प्रत्याशियों की घोषणा आज देर रात या कल कर दी जायेगी। उक्त सभी घोषित प्रत्याशियों का बसपा कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के अलावा विनोद उपाध्याय, बनीसिंह बघेल, ब्रजमोहन राही, श्याम शरण गौतम, के.सी. निराला, डा. आर.सी. गोला, चन्द्रपाल प्रेमी, विनोद प्रेमी, अतुल प्रेमी, सुरेश ग्रोवर, लक्ष्मीकांत सारस्वत, शशिकांत सारस्वत, दुर्गादत्त उपाध्याय, शौबी कुरैशी, हर्षकांत कुशवाहा आदि तमाम लोग मौजूद थे।