Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजा महेन्द्र प्रताप को किया याद

राजा महेन्द्र प्रताप को किया याद

मुरसान, जन सामना संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौ. संजय सिंह की अध्यक्षता में राजा महेन्द्र प्रताप विचार संघ के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन कवि सबरस मुरसानी ने रचनाओं के माध्यम से किया और बैठक में उपस्थित लोगों को व्यंग्यों से खूब गुदगुदाया। संघ के अध्यक्ष चौ. कप्तान सिंह ठेनुआ ने विचार व्यक्त किये। चौ. संजय सिंह ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिये जिला कार्यकर्ताओं ने मेहनत की उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया और डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
बैठक में मंडल अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, डा. गोपाल सिंह टेनुआ, चौ. रामकुमार वर्मा, रविन्द्र सिंह कुशवाहा, महामंत्री वीरपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, मुकेश कुमार वशिष्ठ, कंचना प्रधान रामकिशन सिंह, प्रमोद चैधरी, हरवीर सिंह ठेनुआ, गोपाल सिंह फौजी, रोहिताश सिंह, दिगम्बर सिंह आदि उपस्थित थे।