Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोदी की योजनाओं का प्रचार रथ किया रवाना

मोदी की योजनाओं का प्रचार रथ किया रवाना

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के हाइटेक (चुनावी रथ) रथ को आज नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय द्वारा नगर कार्यालय सरक्यूलर रोड राम जानकी मंदिर से फीता काटकर हाथरस विधानसभा में रवाना किया गया। रथ पर मोदी जी के विकास कार्यों को एलईडी टीवी के माध्यम से जनता को बताया जा रहा है। रथ रवाना करने से पूर्व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि 2017 के चुनावों को देखते हुए भाजपा द्वारा प्रत्येक विधानसभा में इस प्रकार के रथ भेजे गये हैं जिनको कि जनता के बीच विधानसभाओं में घुमाना है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा जो विकास कार्य और योजनायें चलाई गई हैं उनको इस हाईटेक रथ पर दिखाया जा रहा है जिससे सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और जनता का रूझान भाजपा की तरफ है। बस भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मोदी जी व भाजपा के कार्यो को जनता को बताना है।
हाथरस विधानसभा प्रभारी राधेश्याम पागल ने कहा कि उ.प्र. की जनता सपा, बसपा से ऊब चुकी है। इन दोनों की सरकार आने पर गरीबों के पैसे बसपा के लोग खा जाते थे। सपा सरकार में जनता गुण्डागर्दी और लूट से परेशान है। नगर महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी ने कहा कि आज प्रचार में भाजपा नं.1 है। हर विधानसभा, हर शहर, हर गांव में भाजपा की रैलियां हो रही हैं। परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ पूरी भाजपा रैलियां और प्रचार में जुट गई हैं। युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, पिछडा सम्मेलन के तहत लोगों को भाजपा से जोडा जा रहा है। उ.प्र. की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का मन बना लिया है। नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू ने कहा कि पूरे उ.प्र. के साथ-साथ हाथरस में भी हाईटेक रथ प्रचार करने आये है। आज विपक्ष के पास भाजपा के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इस कारण विपक्षी दल नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। रथ कार्यक्रम में अशोक गोला, मोरमुकुट गुप्ता, संजय सक्सैना, अविनाश तिवारी, रमेश राजपूत, नरायणलाल, यश गुप्ता, धीरज जैन, मुकेश राना, उद्धव कृष्ण शर्मा, दिनेश शर्मा, मा. मुरारीलाल गुप्ता, जितेन्द्र वाष्र्णेय, शेखर वाष्र्णेय, सुनील वर्मा, मनोज वाष्र्णेय, आशीष वर्मा, गौरवकांत शर्मा, रामकुमार माहेश्वरी, प्रफुल्ल वाष्र्णेय, आशीष दीक्षित, आकाश, नवीन शर्मा, शीलू, अनिल पुण्ढीर, मनोज शर्मा, दिनेश वर्मा, मुकेश सौनी, शिवम वाष्र्णेय, मधुकर दुबे, रामनरायण गोयल, मुकेश सोनी, रत्नेश चटर्जी, दिलीप चैधरी, सुनील पंडित, जयप्रकाश सोनी आदि उपस्थित थे।