Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा नेता ध्रुव सिंह कर्दम का निधन

बसपा नेता ध्रुव सिंह कर्दम का निधन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व जाटव समाज के प्रमुख समाजसेवी ध्रुव सिंह कर्दम का आज निधन हो जाने से बसपा में शोक की लहर दौड गई है।
बसपा नेता ध्रुव सिंह कर्दम के निधन की खबर पाकर उनके नाई का नगला स्थित आवास पर बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख एड., बसपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही, केसी निराला, वीरी सिंह कर्दम, दिलीप चन्द्र प्रेमाकर, कमल कुमार कर्दम, मास्टर ज्ञानचन्द्र, वीलाराम प्रेमी, विनोद कर्दम, हरीशंकर, देवकुमार, रामरतन पैंथर, लक्ष्मीनारायण सोनी, चींटा गुरू, बबलू, इशाक, राजू, मामा हरप्रसाद, साहूकार, मनोज सागर, अशोक टाइगर, संजीव कुमार, रामब्रज सिंह एड., पुष्पेन्द्र सिंह, रत्नेश कुमार, राजेश आदि तमाम लोग पहुंच गये और शोक जताया।