Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बैठक में दिव्यांगों को दी विभिन्न जानकारियां

बैठक में दिव्यांगों को दी विभिन्न जानकारियां

2016-12-16-06-ravijansaamnaसासनी, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित हनुमान चैकी के निकट राधिका ढाबा पर दिव्यांग जागरूकता अभियान के तहत दिव्यांगों की एक आवश्यक बैठक आहूत कर लाभकारी योजनाओं के बारे बारे में जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे दिव्यांग यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। जिनके द्वारा दिव्यांगों को असहाय समझे जाने वाली मानसिक ह्रासिता से गुरजने की जरुरत नहीं है। आम लोगों की तरह दिव्यांग भी अपने काम ठीक उसी प्रकार कर सकते हैं। जैसे स्वस्थ व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों को करता है। उन्होंने दिव्यांगों के लिए कृतिम अंग, दिव्यांग पेंशन, शादी प्रोत्साहन, विकलांग आवास, सुलभ शौचालय आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं कुछ विकलांगों से दिव्यांग पेंशन, ट्राई साइकिल, के लिए उनके दस्तावेज भी जमा कराए गये तथा फार्म भरवाये गये। इस दौरान ग्राम प्रधान रुहल योगेन्द्र सिंह के साथ सैकड़ों दिव्यांग मौजूद थे। बैठक का संचालन धर्मपाल सिंह ने किया।