Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस महानिरीक्षक, द्वारा जनपद मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया

पुलिस महानिरीक्षक, द्वारा जनपद मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया

विजय सिंह मीना पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र उ0प्र0 मीरजापुर द्वारा जनपद मीरजापुर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय, थाना चील्ह व थाना लालगंज का किया गया निरीक्षण
मीरजापुर, संदीप कुमार श्रीवास्तव। आज विजय सिंह मीना पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र उ0प्र0 मीरजापुर द्वारा जनपद मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस लाईन स्थित क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, मेस-1,मेस-2, बैरिक, बार्बर शाप, कैन्टीन, जिम सेन्टर, योगा सेन्टर, आदेश कक्ष, वर्दी स्टोर, कैश कार्यालय, अतिथिगृह का निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण के क्रम सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र महोदय द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में जनपद के पुलिस अधिकारियोंध्कर्मचारियों की परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बलवा ड्रिल व अत्याधुनिक दंगा नियन्त्रण उपकरणों का अभ्यास किया गया तथा महोदय ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। तत्पश्चात पुलिस लाईन स्थित परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। तत्पश्चात नवनिर्मित योगा सेन्टर,जिम सेन्टर, अतिथिगृह, बार्बर शाप का निरीक्षण किया तथा पुलिस अथिकारीध्कर्मचारियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाये जाने हेतु उपलब्ध आधुनिक व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय की सराहना भी की। महोदय ने पुलिस स्थित मनोरंजन कक्ष में आयोजित सैनिक सम्मेलन में अधिकारीध्कर्मचारियों की समस्यायें सुनीं तथा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों की मीटिंग कर जनपद की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के पश्चात महोदय ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया, जहाँ आंकिक शाखा, पत्र व्यवहार शाखा, आईजीआरएस सेल, सीएमएस सेल, जन शिकायत प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, नारकोटिक्स सेल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, डीसीआरबी का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात महोदय ने थाना चील्ह का निरीक्षण किया। इसी क्रम में थाना लालगंज का निरीक्षण दिनांक 28-03-2018 को किया गया। इस दौरान महोदय ने जनपद के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को फरियादियों/मुलाकात हेतु आने वाले आगन्तुकों से अच्छा बर्ताव करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ग्राम चैकीदारो से मिल कर उनकी समस्याओ सुन उनके निराकरण के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिये और गावों मे सुचना तंत्र को मजबूत करने के लिए चैकीदारों को उचित निर्देश दिये एवं जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पैदल गश्त, रात्रि गश्त, डायल-100, पिकेट, गश्त की कार्यवाही प्रभावी तरीके से कराये जाने व बीट व्यवस्था प्रभावी बनाने, अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय करने एवं अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।