Tuesday, April 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कलेक्ट्रैट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

कलेक्ट्रैट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

फिरोजाबाद। कलेक्ट्रैट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक निर्वाचन प्रकिया सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित यूनियन कक्ष में सम्पन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया मदन कुमार मुख्य चुनाव अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट के द्वारा सम्पन्न कराई गई। जिसमें जयचंद्र को अध्यक्ष, गजाधर सिंह जिला मंत्री, नवल किशोर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामजीलाल उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, दीपक कुमा कोषाध्यक्ष, जितेंद्र द्वितीय संयुक्त मंत्री, विष्णु प्रसाद आडीटर, हरीश कुमार-2 प्रचार मंत्री, सुनीता सांस्कृतिक मंत्री को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान प्रेमप्रकाश कुशवाह जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, दिलीप पांडे संरक्षक, योगेश चंद्र यादव महामंत्रर मौजूद रहे।