Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन द्वारा एक दिवसीय चक्का जाम की घोषणा

यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन द्वारा एक दिवसीय चक्का जाम की घोषणा

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन द्वारा घोषित 10 एवं 11 अप्रैल की मध्य रात्रि से अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी ने प्रदेशव्यापी एक दिवसीय चक्का जाम व कलम बंद टूल डाउन हड़ताल की घोषणा की है। कहा गया कि लगातार सवा दो वर्षों से प्रदेश की सरकार परिवहन निगम के कर्मचारियों की मांगो की अनदेखी कर रही है, जबकि परिवहन निगम सरकार की तरफ से जनहित में आवश्यक सेवाओं की रेणी में रखा गया है। इस सम्बन्ध में एक सभा का आयोजन किया गया तथा विरोध प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी ने कहा कि समय-समय पर परिवहन निगम के माध्यम से प्रदेश की जनता को विशेष राहत व लगातार बढ़ते राजस्व का लाभ तो प्राप्त हो रहा है। लेकिन परिवहन निगम के कर्मचारियों की जायज मांगो जिसमें सातवां वेतनमान, संविदा की नियमित, केन्द्रीय कार्यशाला, उा0 राम मनोहर लोहिया कार्यशाला में नई नियुक्ति के साथ पूर्ण क्षमता से चलाने सहित अन्य 16 सूत्रीय मांगो को 10 अप्रैल से पहले नही पूरा किया गया तो 11 अप्रैल को केन्द्रीय कार्यशाला का द्वार नही खुलेगा। इस अवसर पर उन्होने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों, मंत्रियो का नव र्निवाचन पर सम्मान किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव, आफताब, अनिल शुक्ला, एके सिंह, राम किशोर, राकेश तिवारी, मकबूल आलम, अशोक सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।