Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामनाथ सेकसरिया जी को दी श्रद्धांजलि

रामनाथ सेकसरिया जी को दी श्रद्धांजलि

हाथरस, जन सामना संवाददाता। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के संस्थापक रामनाथ सेकसरिया की पुण्यतिथि आज विद्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रबन्धक दिनेश सेकसरिया तथा प्रधानाचार्य के.ए.एन. शर्मा एवं उपप्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ श्री रामनाथ सेकसरिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कीं। इस अवसर पर राजेश प्रजापति ने श्री रामनाथ सेकसरिया जी के बारे में बच्चों को बताया कि वे हाथरस नगर के अच्छे व्यापारी होने के साथ-साथ समाज सेवक भी थे। उन्होंने नगर में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिये ही विद्यालय की स्थापना की। वे बडे ही धार्मिक और आध्यात्मिक इंसान थे। कल देश के पूर्व प्रधानामंत्री चैधरी चरन सिंह जी का जन्मदिन भी है। अतः इस सभा में उन्हें भी याद किया गया। बच्चों ने चैधरी चरन सिंह जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय के उपप्रधानाचार्य ने बताया कि चैधरी चरन सिंह जी किसानों के सच्चे हितैषी थे। अतः हम उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाते है। कल 23 दिसम्बर को स्व. रामनाथ सेकसरिया की पुण्यतिथि है लेकिन चैधरी चरन सिंह जयन्ती के अवकाश होने के कारण उनकी पुण्यतिथि आज विद्यालय में मनाई गई।