Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात मृतक निकला लाखन सिंह

अज्ञात मृतक निकला लाखन सिंह

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर पुलिस ने गुरूवार की सांय मौहल्ला सीता नगर से जिस अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। वह मृतक 32 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र गन्धर्भ सिंह निवासी आसफाबाद थाना रसूलपुर था। शव की पहचान परिजनों ने शुक्रवार की प्रातः जिला अस्पताल पहुंचकर की है। वह पंाच दिन से लापता था। उसकी हत्या कर शव फेंका गया है।
थाना रसूलपुर के मौहल्ला सीता नगर में गुरूवार की सांय एक अज्ञात युवक का शव लोगों ने पडा देखा तो उनमें सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल ले आयी। मृतक के शव पर चोटों के निशान थे। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। इधर परिजनों को जव एक अज्ञात शव के बारे में जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने शव की पहचान लाखन सिंह के रूप में करते हुये बताया कि लाखन सिंह पांच दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चाचा के अनुसार लाखन सिंह दिल्ली में काम करता था। वह एक माह पूर्व फिरोजाबाद आकर रहने लगा था। उसके माता पिता नही है। उन्होंने यह भी बताया कि थाने में गुमशुदगी इसलिये दर्ज नही करायी कि लाखन सिंह अक्सर घर से काम करने चला जाता था और जहां काम करता था वही रूक जाता था। उसके बाद घर आ जाता था। चाचा ने बताया कि मृतक दो भाई थे। जिनमें एक बसंत लाल दिल्ली में रहता है। उसे भी सूचना कर दी गई है। बसंत लाल की शादी हो चुकी है जवकि लाखन सिंह की शादी नही हुई थी। हत्या क्यों और किसने की इसकी जानकारी वह नही दे सके। थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।