Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रेमी से विवाद होने पर की थी प्रेमिका ने खुदकुशी

प्रेमी से विवाद होने पर की थी प्रेमिका ने खुदकुशी

धर्मशाला में फांसी लगने से महिला की मौत का मामला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, भेजा जेल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बाहर दिन पूर्व जिस महिला की शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत एक धर्मशाला में फांसी लगने से मौत हुई थी। उस मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला दस दिसम्बर का है। दस दिसम्बर को शिकोहाबाद के स्टेशन रोड स्थित एक धर्मशाला के एक कमरे में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद धर्मशाला संचालक में हडकम्प मच गया था। उसने सूचना पुलिस को दी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी। इधर जव महिला के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई तो धर्मशाला में महिला द्वारा लिखवाया गया पता गलत निकला। इधर धर्मशाला संचालक ने बताया था कि महिला के साथ एक युवक भी साथ आया था। पुलिस ने कमरे से शराब की बोतल व समौसा आदि भी बरामद किये थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुये संतोष पुत्र रामअवतार निवासी नगला हरी सिंह थाना नगला खंगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतका मंजू देवी पत्नी अमर सिंह थी। आरोपी संतोष की ननिहाल मृतका की ससुराल में थी जहां अक्सर उसका आना जाना था इसी बीच दोनों के बीच प्रेम परवान चढ गया। दोनों दस दिसम्बर को धर्मशाला आये इसके बाद किसी बात पर विवाद होने पर महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली और आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मृतका की पति की तहरीर पर कार्यवाही करते हुये जेल भेजा है।