Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सम्मेलन में कांग्रेसी भाजपा पर बरसे: कोसा

सम्मेलन में कांग्रेसी भाजपा पर बरसे: कोसा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज ब्लाक मुरसान का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरी प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में गांव कोटा में आयोजित किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के सचिव ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार जो वायदा करके सत्ता में आयी थी उसने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जिला अध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती नहीं है। बिल्कुल नाकारा साबित हुई है। पी.सी.सी. सदस्य व कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रभारी जगतवर्ती पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। पी.सी.सी. सदस्य अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं को रोजगार न दे सकी बल्कि पढे लिखे लड़के लड़कियों व युवाओं से पकोडे बिकवाने की कहती है। आभार व्यक्त करते हुए ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार सारस्वत ने कहा कि भाजपा का नारा था कि बेटी बचाओ व बेटी पढाओ का नारा दिया था। आज बेटी भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा के विधायक व कार्यकर्ता बेटियों की आबरू लूट रहे हैं। संचालन कृपेन्द्र सिंह चौहान ने किया।
सम्मेलन में पं. देवस्वरूप शर्मा, चौ. धर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, राजाराम सुमन, संजीव आंधीवाल, त्रिलोक चन्द्र, बौ. श्रीनिवास, ऋषि कौशिक, श्यामसुन्दर सारस्वत, लालबहादुर, मुकेश शर्मा, राकेश गर्ग, मुकेश सारस्वत, होशियार सिंह, रामसिंह, घनेशीलाल, वीरेन्द्र उपाध्याय, रामवीर शर्मा, राजनलाल, चौ. अजयवीर सिंह, चौ. पिन्टू, सुनील कुमार, ठा. सोवरन सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।