Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुस्लिम लींग के लोगों ने गरीबों को दिया ईद का तोहफा

मुस्लिम लींग के लोगों ने गरीबों को दिया ईद का तोहफा

फ़िरोज़ाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। इण्डियन यूनियम मुस्लिम लींग के प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आज जाटवपुरी स्थित मस्जिद में ईद किट का वितरण किया गया। जहां सैकडों की संख्या में गरीब बैसहारा लोगों ने ईद का तोहफा लिया।
इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी राहत अफरोज की अध्यक्षता में ईदुल फितर की किट का वितरण किया गया। इस मौंके पर उन्होने कहा कि जो लोग गरीब कमजोर असहाय होते है। वह धन के अभाव में ईद का त्यौहार नही मना सकते ऐसे लोगो को आज ईद किट का वितरण किया गया। जिसमें ईद की सिमई, चावल, बूरा, मेबा के साथ आटा, तेल आदि त्यौहार का सामान लोगो को बाॅटा गया। जिससे हम लोगो के साथ यह लोग भी खुशी-खुशी ईद का पर्व मना सके। इस मौके पर पार्टी के शहजाद खाॅन, अब्दुल सलाम, उसमान हाफिस, मौ. शाकिर, इमरान, नूर स्लाम, आरिफ तलाह, इसफान आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।