फिरोजाबाद। शिक्षा, व्यवसाय, पर्यावरण, योगा चिकित्सा एवं समासेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को नेशनल स्किल डैवलपमेंट एंड अवार्ड काउंसिल सम्मानित करेंगी। साथ ही उनको विशेष रूप से समाज गौरव, फिरोजाबाद गौरव, उत्तर प्रदेश की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि जो बिना किसी स्वार्थ के समाज में रह रहे लोगों की मदद करते है और उनका सहारा बनते हे। ऐसे लोगों को नेशनल स्किल डैवलपमेंट एंड अवार्ड काउंसिल 25 मई को फिरोजाबाद में सम्मानित करने जा रही है। जिसके लिए चुनिंदा क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिसके बाद संस्था उनके कार्य क्षेत्र एवं किये गये कार्यो की जांच कर विशेष उपाधि से सम्मानित करेंगी। सचिव रचना उपाध्याय ने कहा कि विशेष क्षे़त्रों में कार्य करने वाले एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया और शोध किया है। उनको विशेष रूप से संस्था द्वारा मानव उपाधि प्रदान की जायेगी। इसके अलावा कैरियर, विद्वता, सार्वजनिक सेवा, किसी कलात्मक साहित्यक, सरकारी, धार्मिक, वित्तीय या अन्य प्रयासों में उत्कृष्टता दिखाई हो उन्हें उपाधि प्रदान की जायेगी। वहीं रश्मि गुप्ता, सुधीर शर्मा, सत्यम यादव, अनुप्रिय जैन, अजीत कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि जो लोग समाज के लिए कार्य करते है। उनको समाज में एक नई पहचान मिल सकें। जिसके वह हकदार है।