Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स के खिलाफ पालिका प्रशासन का अभियान जारी

अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स के खिलाफ पालिका प्रशासन का अभियान जारी

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग्स, फ्लेक्स और बैनर के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। पालिका प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर के तालाब चौराहा से लेकर अलीगढ़ रोड नगला उम्मेद तक अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाए गए कई होर्डिंग्स, फ्लेक्स और बैनर को हटवाया और अपने कब्जे में लिया। इससे पहले सोमवार को भी पालिका की टीम ने आगरा रोड और मथुरा रोड क्षेत्र से अवैध प्रचार सामग्री हटवाई थी। यह अभियान शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद, सदर क्षेत्र में भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पालिका प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और अवैध रूप से लगाए गए किसी भी प्रचार सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान में नगर पालिका परिषद के कर्मी दिनेश गुप्ता, राजीव शुक्ला, अमित कुमार, नितिन कुमार और सोनू शर्मा सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे।