फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर के संयुक्त तत्वाधान में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर महिला सम्मेलन का आयोजन एस.आर.के. कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर सांइस एजुकेशन में सम्पन्न हुआ। जिसमें मातृ शक्ति ने देश में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सहमति जताई।
महिला सम्मेलन का शुभारम्भ आगरा महापौर हेमलता दिवाकर, फिरोजाबाद महापौर कामिनी राठौर द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी मॉ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का मातृ शक्ति द्वारा सम्मान किया गया। गौरांगी मिश्रा ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आगरा महापौर हेमलता दिवाकर ने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति की इतनी बढ़ी सख्या में उपस्थित होना यह दर्शता है कि महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है। आज महिलाऐं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही ही। उन्होंने कहा कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता है। वक्ताओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा यह व्यवस्था देश की संसदीय प्रक्रिया को और अधिक संगठित एवं पारदर्शी बना सकती है। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता इस बात का प्रतीक बनी है कि अब वे न केवल घर की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन जया शर्मा ने किया। कार्यक्रम की जिला संयोजक डॉ अनुपम शर्मा ने सभी आभार प्रकट किया। सह संयोजक प्रियंका जैन का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान शिलमणि शर्मा, डॉ निशी गुप्ता, चेयरमैन मक्खनपुर गीता दिवाकर, चेयरमैन सिरसागंत रंजना सिंह, डॉ रेनू गुप्ता, तूलिका अग्रवाल, मुन्नी देवी, आकृति सहयोगी, राखी गुप्ता, केके गांधी, रामलढेती, रेणु उपाध्याय, ज्योति गुप्ता, मधुरिमा गुप्ता, सीमा अग्रवाल, रजनी, पूनम शर्मा, प्ररेणा, अर्चना दुबे, प्राची अग्रवाल, मिली बंसल, सुमन चंदेल, मीना शर्मा, अंजना चौहान, संजू शर्मा, शशि चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।