Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्नी के प्रेमी ने चलाई पति पर गोली साले के लगी हुआ घायल

पत्नी के प्रेमी ने चलाई पति पर गोली साले के लगी हुआ घायल

क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी को दबोच कर मारपीट करते हुए पुलिस के किया हवाले
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पत्नी के प्रेमी ने ससुराल में बैठे पति पर गोली चला दी। गोली उसके साले के लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पति ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है। प्रेमी को क्षेत्रीय लोगो की सहायता से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको पुलिस उपचार के लिए आगरा ले गयी।
थाना नारखी के गांव रैमजा निवासी ध्यानपाल पुत्र ओमप्रकाश की पत्नी 28 वर्षीय पूजा तीन माह पूर्व उसके दोस्त रामगढ़ क्षेत्र के महादेव नगर निवासी 30 वर्षीय अक्षय उर्फ ईलू पुत्र पप्पू के साथ प्रेम प्रसंग के चलते नौ-दो ग्यारह हो गयी थी। विगत दो दिन पूर्व पूजा अपने भाई थाना उत्तर के सत्यनगर निवासी 20 वर्षीय नीरज पुत्र बुद्धसैन कश्यप के घर पहुची जहां पूजा और उसके मायका पक्ष के लोग उसको समझाने का कार्य कर रहे थे। आज सुबह उसका पति ध्यानपाल भी पत्नी के आने पर अपनी ससुराल पहुच गया। ध्यानपाल अपनी ससुराल के लोगो के साथ बैठ कर पत्नी से वार्ता कर रहा था। जिसकी जानकारी किसी तरह अक्षय को हो गयी, अक्षय अपनी प्रेमिका पूजा के घर पहुचा। जहां अचानक चली गोली से पूजा का भाई नीरज घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर अक्षय उर्फ ईलू को पूजा के परिजनों के साथ क्षेत्रीय लोगो ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसको मौके पर पहुची पुलिस के हवाले कर दिया। घायल अक्षय को इलाका पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां से उसको आगरा भेजा गया। जबकि गोली लगने से घायल नीरज का जिला अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है।