Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शादी से पहले ही तेजाब डाल बिगाड़ा दूल्हे का चेहरा

शादी से पहले ही तेजाब डाल बिगाड़ा दूल्हे का चेहरा

शादी से पहले बिगाड़ा गया दूल्हे का चेहरा।

बीती देर रात थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरौली का मामला
एसओ सुजात हुसैन ने तहरीर पर की कार्यवाही-एक अज्ञात सहित तीन नामजद
कल जानी है बारात-आरोप-पुरानी रंजिश के चलते शादी नहीं होने देना चाहते थे विपक्षी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरौली में बीती देर रात शादी से पहले ही एक दूल्हे का तीन चार लोगों ने तेजाब फेंक चेहरा बिगाड़ दिया। परिजन पहले आनन-फानन में जिला अस्पताल लाये, यहां से उसे आगरा भेजा गया। आगरा से आज दोपहर उपचार के बाद घर आ सका। परिजनों की तहरीर पर एसओ मक्खनपुर ने एक अज्ञात सहित तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिनका पता लगाया जा रहा है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरौली निवासी 23 वर्षीय ब्रजेश अपने दो भाइयों विपनेश और सुकेश से छोटा है। जिसमें विपनेश सबसे बड़ा है। काफी समय बाद सबसे छोटे भाई ब्रजेश की शादी सिरसागंज के अकबरपुर में तय हुयी। आज का मांड़ा था लेकिन इससे पूर्व ही बीती देर रात जब ब्रजेश अपने घेर में सो रहा था। तभी तीन चार लोगों ने सोते समय उसके चेहरे पर तेजाब डाला और फरार हो गये। उसके चीखने पर आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल ले गये। वहां से आगरा रैफर किया गया। आगरा से आज दोपहर ब्रजेश को उपचार के बाद घर लाया गया। इसके बाद परिजनों ने एक अज्ञात सहित श्यामवीर, उसके पुत्र हरेंद्र और भुवनेश के खिलाफ थाना मक्खनपुर में तहरीर दी। जिस पर एसओ सुजात हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज करते हुये कार्यवाही शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों का आरोप है पूर्व में भी वे घर में किसी की शादी तय होने पर अड़चन डाल देते थे इस बार फिर शादी रूकवाने को यह हरकत पुरानी रंजिश के चलते की है।