Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में दो लोग घायल

सड़क हादसों में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के किशन नगर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र बाइक द्वारा बाजार की ओर आ रहा था। उसी दौरान जलेसर रोड पर बाइक अनियन्त्रित होकर पलट गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्तपाल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना नारखी के गांव सलीम हुसैनपुर निवासी 30 वर्षीय रिक्की पुत्र दलवीर को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।