Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दास्त नहीं-रामखिलाडी वाल्मीकि

ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दास्त नहीं-रामखिलाडी वाल्मीकि

वार्ता के दौरान जानकारी देते हुये संघ के पदाधिकारी।

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ सम्वद्ध राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद् लखनऊ के जिलाध्यक्ष राजू बाल्मीकि की अध्यक्षता में आज एक वार्ता का आयोजन नगर के एक होटल में किया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता रामखिलाडी बाल्मीक रहे। जिन्होने कहा कि गा्रम पंचायतो में कर्मचारियों का दिन प्रति दिन शोषण हो रहा है। जिला पंचायत राज विभाग ग्रमीणों में सफाई कर्मचारियों की समस्यें दिन प्रति दिन बढ़ रही है। पूर्व में अच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार सबंेतन वाहल कर्मचारिय की तीन वर्ष से न्यायलय में लांबित है बेतन आज तक न्यायालय के अनुसार नही दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि कर्मचारियों की प्रत्येक समस्या को लेकर लखनऊ दिल्ली इलाहाबाद में बैठे उच्च अधिकारियों सफाई कर्मचारियों के नेताओं से मिलकर समस्या का निदान कराया जायेगा। फिर भी सफाई कर्मचारी को शोषण बन्द नही होता हैं तो संगठन न्यायालय की शरण में जायेगा। बाल्मीक समाज का कोई सफाई कर्मचारी का ग्राम प्रधान या अधिकारी शोषण करता है। या मेहनत करने के बाद अवैध बसूली की माॅग करता है। उसकी जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दे। समय -समय पर आप के साथ खडे होकर सफाईकर्मचारी की आवाज का अधिकारियों के बीच उठाया जायेगा। वार्ता के दौरान जिला संरक्षक विकास बाल्मीक जिला मन्त्री लक्ष्मी नारायण, अनुराग चैहान, बलजीत, सत्यप्रकाश श्योराज जीवन, मुकेश बाल्मीक , लालजीत, रवि आजाद आदि लोग मौजूद थे।