Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी का हुआ विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी का हुआ विस्तार

पी.के. चौहान बने हरियाणा के सह प्रदेश प्रभारी
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री वीरेन्द्र सिंह मस्त के निर्देश पर संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न राज्यों के सह प्रभारी घोषित किये गये हैं और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं किसान नेता प्रमोद कुमार चौहान को भी हरियाणा राज्य का सह प्रभारी घोषित किया गया है।
अलीगढ रोड स्थित अनन्या रेस्टोरेंट में आज आयोजित प्रेसवार्ता में हरियाणा के सह प्रभारी प्रमोद कुमार चौहान ने कहा कि आज केन्द्र व प्रदेश की मोदी-योगी सरकार तथा हरियाणा सरकार किसानों के हित में उनके उत्थान हेतु दिन रात काम कर रही है। भाजपा किसानों की हितैषी ही नहीं बल्कि देश के अन्नदाता को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए कई ऐतिहासिक योजनायें शुरू कर कई निर्णय लिये हैं।
हरियाणा के सह प्रभारी श्री प्रमोद कुमार चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसानों के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, किसान विकास पत्र, उज्जवला योजना, आवास योजना, सुरक्षा बीमा योजना, गोकुल मिशन, साॅइल हेल्थ स्कीम के अलावा अन्य तमाम योजनायें शुरू की गई हैं तथा 2022 तक किसानों की आय दो गुनी करने का लक्ष्य रखा गया है।
श्री चैहान ने बताया कि किसानों के लिए केन्द्र सरकार ने खाद सस्ता किया। किसानों को मेडीकल अन्य सुविधा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव से 5-5 किसान चयनित कर भाजपा मुख्यालय से जोडे जा रहे हैं और उनसे सीधा संवाद कर किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर उनकी समस्याओं को हल किया जायेगा। भाजपा द्वारा युवा संवाद समिति किसान मोर्चा की गठित की जा रही है और यह समिति सीधे गांव में जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में किसानों को बतायेगी जिससे किसान लाभान्वित हो सकें। इस दौरान उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत भी किया गया।
प्रेसवार्ता के दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ठा. कुशलपाल सिंह पौरूष, युवा उद्यमी अनुरोध शर्मा, कृष्णा तौमर, शरद माहेश्वरी, जुगेन्द्र चौधरी (पुच्ची भाई), ठा. कुशलपाल सिंह, तेजपाल सिंह, बंटी आदि मौजूद थे।