Wednesday, April 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाकियू ने कराया टोल फ्री, जमकर हुआ हंगामा

भाकियू ने कराया टोल फ्री, जमकर हुआ हंगामा

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने टूंडला टोल प्लाजा पर किया आंदोलन
काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान रहे मौजूद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एक जिले में दो टोल पर वसूली किए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने टोल पर पहुंचकर उसे फ्री करा दिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों और किसानों से टोल न लिए जाने की चेतावनी दी। इस दौरान टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ। सुरक्षा को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे थे।
सुहागनगरी में भारतीय किसान यूनियन भानु एवं व्यापार मंडल के नेताओं ने टूंडला टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। अब यहां आगरा फिरोजाबाद से आने जाने वाले वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा। दोनों संगठनों के पदाधिकारी सैकड़ों लोग के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को टूंडला टोल प्लाजा पर पहुंचे। इन लोगों ने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह भानू व व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी ने कहा कि फिरोजाबाद के व्यापारियों व भारतीय किसान यूनियन लिखी गाड़ियों से टोल नहीं लिया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक अधिकारियों से वार्ता चली। लेकिन संगठन के लोग मांग पर अड़े रहे। आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा। टोल प्लाजा लोकल वाहनों के लिए फ्री कर दिया गया। अब किसानों और फिरोजाबाद के व्यापारियों के वाहन से टैक्स नहीं लिया जाएगा।