Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को दी श्रद्वांजली

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को दी श्रद्वांजली

फिरोजाबाद/टूंडलाः जन सामना संवाददाता। गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शैक्षिक, सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। भाजपा महानगर द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में एक श्रद्वांजली सभा आयोजित की गई। जिसमे कार्यकर्ताओ ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्वांजली अर्पित की।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के आकस्मिक निधन पर जनपद में शोक की लहर रही। शहर के शिक्षण संस्थान और सरकारी काॅलेजों में अवकाश रहा। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहा है। वहीं नगर निगम में पार्षदों ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्वांजली अर्पित की। मण्डी समिति में कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। सभी लोगों ने दो मिंट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाजपा महानगर द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में एक श्रंद्वाजली सभा आयोजित की गई। जिसमें शहर के अधिकांश गणमान्य नागरिकों के अलावा भाजपा कार्यकता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट किया। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आकस्मिक निधन पर देश अभूतपूर्व क्षति पहुंची है। वह बहुत ही लोकप्रिय व्यक्ति थे। उनका किसी भी पार्टी ने विरोध नहीं किया। सभी लोग उनका सम्मान करते थे। ऐसे महान व्यक्ति की कमी हमेशा देश को खलेगी। श्रंदाजली सभा में सुनील शर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता, बीएल वर्मा, डा. अखिलेश शर्मा, प्रेमचन्द्र शंखवार, भगवानदास शंखवार, मोहित अग्रवाल, किशन मुरारी अग्रवाल, पूनम शर्मा, लक्ष्मी नरायन यादव, नरेन्द्र राठौर, शिवमोहन श्रोती, राजेन्द्र बौहरे आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं टूण्डला में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने सिटी सेंटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शोक व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा उर्फ पप्पी पंडित, दीपक ठैनुआ, मोनू चैधरी, जीतू गुप्ता, भोला चैधरी, शिवम पचैरी, सोनू चक, धर्मेन्द्र पाराशर, गोलू जाटव, महेन्द्र, सौरभ, रोहित कुमार, गोपी, हरीश बघेल, ललित आदि हैं। एबीवीपी ने लार्ड कृष्णा विद्यालय में शोकसभा आयोजित की। विद्यालय प्रबंधक नरेन्द्र शर्मा, पंकज कुमार, मोहित कौशिक, नीरज कुमार, निशांत उपाध्याय, अमन शर्मा, अनिकेत शर्मा, अभी ठाकुर, मोहित गोस्वामी, अमन वर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया। शिवप्रसाद सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल में अंजना शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, राजबहादुर, सुशील सक्सेना, अरमान, सुनील, रोहित बघेल, आकांक्षा, ममता पचैरी, तानिया, मीना गौतम, शोभा, पल्ल्लवी, योगेश, अनीता, सौरभ, राहुल, विवेक, अंजली, शोभा, आरती, गुड्डी, लवकेश आदि ने शोक व्यक्त किया।