Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ठंड में सिकुड़ते लोगों की मदद करना पुण्य का काम

ठंड में सिकुड़ते लोगों की मदद करना पुण्य का काम

टूंडला, जन सामना संवाददाता।  तहसीलदार राम अवतार वर्मा ने पचोखरा क्षेत्र में गरीबों को कंबल वितरित किए। गांव गालिब में जरूरत मंदों को कंबल वितरित करते हुए तहसीलदार ने कहा कि ठंड में सिकुडते लोगों की मदद करने से बडा पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं है। लोग हजारों रूपए फालतू खर्च कर देते हैं। ऐसे में प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरत मंद लोगों की मदद को आगे आना चाहिए। तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन ने जरूरत मंदों की जरूरत को देखते हुए कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान काफी संख्या में आस-पास के लोग मौजूद रहे।