Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवानिवृत्त तहसील कर्मियों को दी विदाई

सेवानिवृत्त तहसील कर्मियों को दी विदाई

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। स्थानीय तहसील क्षेत्र में कार्यरत रहे राजस्व निरीक्षक विशम्भर नाथ व रामबाबू सेंगर के सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त तहसील कर्मचारियों ने तहसील परिसर में एक विदाई समारोह कर उनके आगामी जीवन के मंगलकारी भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्हें फूल मालाओं से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सुखबीर सिंह यादव व तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यकाल में सदाचार एवं जिम्मेदारी से अपने कामों को अंजाम देने की उक्त लोगों की कार्यशैली की साथी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को नायब तहसीलदार अमर सिंह नायब तहसीलदार अजीत सिंह राजस्व निरीक्षक राजकुमार दुबे एवं अन्य साथी लेखपालों ने सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रदीप वर्मा, अनीता, श्रीनाथ, आस्था पाण्डेय, एकता त्रिपाठी, अनुपमा सेंगर, सूर्य प्रकाश, पुत्तन लाल, राम कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर मिश्रा, मोहित सोनी, अंकुर सोनी, उमाकान्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।