Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गोपाष्टमी पर गौशाला में हुआ हवन यज्ञ

गोपाष्टमी पर गौशाला में हुआ हवन यज्ञ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गौशाला परिसर में गोपाष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ के साथ गौ-माता का पूजन किया गया। गौशाला समिति के द्वारा शुक्रवार को सर्वप्रथम गौ-पूजन करते हुये सुबह गायों की आरती उतार उन्हें चारा खिलाया गया। उसके बाद हवन यज्ञ विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं गौ-सेवकों ने प्रमुखता से भाग लिया। कार्यक्रम उपरान्त गौ-सेवा महत्व पर संगोष्ठी आयोजित हुयी। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांतीय गौ सेवा प्रमुख रमाकान्त उपाध्याय रहे। गौरक्षा दल के प्रांत प्रमुख पं. वीनेश शर्मा, राजनरायन गुप्ता मुन्ना ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख विद्धान डा. रामसनेही लाल शर्मा यायावर एवं संचालन द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष विष्णु बंसल एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनरायन शास्त्री, हनुमान प्रसाद गर्ग, राकेश तिवारी, राकेश शर्मा, उमाकान्त पचौरी, झब्बूलाल अग्रवाल, हरीशंकर तिवारी, रामबाबू बघेल, सुनील वशिष्ठ, रवीन्द्र शर्मा, ब्रजेश शर्मा, दिनेश चंद्र लहरी, हरीओम शर्मा रग्गी, विद्याराम राजौरिया, कन्हैया तिवारी, देवेश भारद्वाज, अशोक शर्मा, आशीष पचौरी, कृष्णकांत, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, विजय शर्मा, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे। देर सायं गौ-माता की सामूहिक आरती के साथ ही दीपमालिका भी सजाई गई।