Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कहां गया पुलिस की मानवता का संदेश

कहां गया पुलिस की मानवता का संदेश

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पुलिस अधिकारियों द्वारा जनता की सेवा के लिए बार-बार पुलिसकर्मियों को आदेश किये जाते है। कि जनता के साथ मानवता का परिचय देते हुए सेवा करनी चाहिये लेकिन पुलिस आज भी अपने को दबंग रूप में जनता के सामने पेश करती है। जिसका जीता जागता उधारण उस समय देखने को मिला। दो थाना क्षेत्र के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति अचेत हालत में पडा हुआ था। जनता पुलिस के डर के कारण घटना की जानकारी पुलिस को नही दी। उस समय एक व्यक्ति द्वारा स्टेशन रोड मालगोदाम के समीप खडी डालय 100 की कार पुलिस को घटना से अवगत कराया तो कहा कि यह हमारा कार्य नही स्टेशन चौकी पुलिस का है। इन सहाब से पूछा जाये की आप का कार्य जनता की सेवा के लिए है। या अन्य कार्य के लिए इसी व्यवहार के चलते कोई घटना की जानकारी पुलिस को देने से डरते है। सुबह से साय तक बेचारा अज्ञात व्यक्ति अचेत हालत में ही मालगोदाम के समीप पडा जीवन प मौत से जूझता रहा उसकी किसी ने नही सुनी। समाचार लिखे जाने तक वह अज्ञात व्यक्ति अचेत हालत में मौके पर ही पड़ा था।