Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुरानी रंजिश को लेकर चले लाठी-डन्डे चार लोग घायल

पुरानी रंजिश को लेकर चले लाठी-डन्डे चार लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सुनाव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमें दोनो पक्ष से चार लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना कराया। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सुनाव निवासी राजेश के परिजनों को विवाद पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही महेन्द्र सिंह के परिजनों से हो गया। जिसमें दोनो पक्षों में चले लाठी -डन्डों से उक्त लोगों सहित अन्य लोग भी घायल हो गये। घायल राजेश की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि उसके दूर के रिस्ते का भाई विजय पुत्र रामआसरे महेन्द्र सिंह की छोटी पुत्री को कुछ माह पूर्व बहला -फुसलाकर ले गया था। दोनो लोगों के बरामद होने के बाद उक्त लोगों में सुलहनामा की बात कही गयी। लेकिन किसी बात को बुधवार की सुबह अचानक एक बार दोनो पक्ष आमने -सामने आ गये। जिसमें उर्मिला सहित महेन्द्र सिंह की पुत्री नरायनी देवी, नेम सिंह पुत्र छोटेलाल, नहारसिंह पुत्र रामचन्द्र आदि घायल हो गये।घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया।