Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गुरू गोविन्द साहब का 350 वां प्रकाश उत्सव सम्पन्न

गुरू गोविन्द साहब का 350 वां प्रकाश उत्सव सम्पन्न

2017-01-05-04-ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री गुरू गोविन्द साहब का 350 वां प्रकाश उत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विगत दो दिन पर्व नगर के गुरूद्वारे में अखण्ड पाठ साहब की आरम्भ किया गया। जिसकी सेवा बग्गा परिवार की माता महेन्द्र कौर द्वरा की गयी। गुरूगोविन्द जयन्ती के अवसर में नगर के गुरूद्वारा में पाठ व लंगर का आयोजन किया गया। रात्रि में प्रकाश व आतिशबाजी की गयी। गुरूगोविन्द साहब के जन्म उत्सव के दौरान गुरूवार को गुरूद्वारा को रंगीन रोशनी से सजाया गया। वही तीन दो दिन से चल रहे साहब पाठ का समापन करते हुए भब्य लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर विधायक मनीष असीजा ने गुरू गोविन्द सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते एक विचार प्रकट किये। वही गुरूद्वारे की तरह से उनको मटोपा भेट किया। गुरूद्वारे के प्रधान सं0 हरवंश सिंह मल्होत्रा द्वारा गुरू जी के बारे में लोगो को जनकारी दी। वही रात्रि में नौ बजे से 12 बजे तक बच्चो द्वारा कीर्तन, कविता का पाट किया गया। वही बाहर से आये रागी जत्था ज्ञानी ओंकार सिंह द्वारा कीर्तिन किया गया। सभी के सम्मान के साथ गुरूद्वारे में लंगर लगाया गया। जिसमें लोगो ने जमकर प्रसाद पाया। इस मौके पर त्रिलोचनसिंह, विक्की सलूजा, राजेन्द्ररसिंह मल्होत्रा हरवंश सिंह मल्होत्रा, रविन्दर पाल सिंह, कुलदीप सिंह बग्गा, चरनजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे।