Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधानाध्यापिका की तानाशाही से परेशान शिक्षिकाएं

प्रधानाध्यापिका की तानाशाही से परेशान शिक्षिकाएं

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यरो। तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका की हठधर्मिता और तानाशाही के कारण शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का जीना मुहाल हो गया है। प्रधानाध्यापिका से परेशान शिक्षिकाएं यदि शिकायत करने जाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी देती है। हनुमान चैकी के निकट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर मौजूद शैलेश सेंगर के बारे में बताते हुए सहायक अध्यापिका नीता कुमारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका मनमाने तरीके से विद्यालय आती हैं और यदि किसी भी सहायक अध्यापिका तथा अन्य स्टाफ कर्मचारी को छुट्टी लेनी हो तो उसे छुट्टी न देकर उसकी गैर हाजिरी कर दी जाती है। प्रत्येक से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करती है। वहीं बच्चों के साथ भी दुव्र्यहार करती है। नीता कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को उसके यहां निजी कार्रक्रम था, जिसके लिए उसने प्रधानाध्यापिका के पास अपनी सहयोगी पाकीजा के हाथों छुट्टी का प्रार्थनापत्र भेजा तो प्रधानाध्यापिका ने उसका प्रार्थनापत्र फेंक दिया और रजिस्टर में गैर हाजिरी कर दी। इसके बाद जब उसने विरोध किया तो प्रधानाध्यापिका ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की धमकी दी। वहीं विद्यालय के बच्चों ने बताया कि प्रधाध्यापिका विषय से हटकर पढाती हैं और अश्लील बातें करती है। यदि कोई बच्चा उनकी बातों को न सुने तो उसकी जमकर पिटाई करती है। प्रधानाध्यापिका के खिलाफ यदि बच्चों के अभिभावक शिकायत करें तो वह उल्टे पुलिस में शिकायत करने की धमकी देती है। जिससे किसी की हिम्मत प्रधानाध्यापिका के सामने आवाजा उठाने की नहीं होती। प्रधानाध्यापिका से परेशान शिक्षिकाएं एवं बच्चे उच्चाधिकारियों से भी शिकायत नहीं कर सकते।