Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा महानगर द्वारा निकाली गयी कमल संदेश यात्रा

भाजपा महानगर द्वारा निकाली गयी कमल संदेश यात्रा

फिरोजाबाद। प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में विधानसभावार भाजपा की कमल संदेश यात्रा शानिवार को निकली गई। वहीं सुहागनगरी में भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के नेतृत्व में कमल संदेश यात्रा गांधी पार्क से शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर ने किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने बताया कि ये कमल संदेश यात्रा प्रत्येक विधानसभावार टोलियों के रूप में पदाधिकारी-कार्यकर्ता साथ आगे बढ़ेगी। जिसमें आम जनता के दरवाजे-दरवाजे जाकर अपनी बात कहेंगे। ये यात्रा मात्र पदयात्रा नहीं है जनयात्रा के रूप में रहने वाली है। रोजाना तीन घंटे चालू रहेगी। बताया कि फिरोजाबाद में चार टोलियां चार मंडलों के हिसाब से बनायी गयीं हैं। भाजपा नेतृत्व, भाजपा सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी कार्य किये गये, देश, प्रदेश, किसानों, छात्र हित, आम जनहित, आयुष्मान, राशन कार्ड, पीएम आवास योजना व अन्य लाभार्थी योजनाओं के बारे में संदेश दिया जायेगा। एक नवम्बर से 15 नवम्बर तक निरंतर चलेगी। जिसका समापन 15 को इसी गांधी पार्क मैदान में होगा। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता के दरवाजे-दरवाजे केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही जनता व लाभार्थियों की परेशानियों को भी सुना गया। यात्रा में नगर निगम मेयर नूतन राठौर, भाजपा नेता श्याम सिंह यादव, शिवमोहन श्रोतीय संग काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर से पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे, लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, हेमंत गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल, इं. अतुल प्रताप सिंह, अविनाशा भोले, विकास तोमर, केके राजपूत आदि मौजूद रहे। जसराना विधानसभा से पदयात्रा अनोखेलाल की धर्मशाला से लोकसभा संयोजक रामकैलाश यादव के द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, जिलामहामंत्री राजीव गुप्ता, जिपं अमोल यादव, सुबोध यादव, कृष्णकांत शर्मा, आरडी चौहान, राजेश चौहान, संजीव यादव, सुरेन्द्र, पूरन सिंह लौधी, कुलदीप तिवारी, राजेश, विश्वकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे। शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में मक्खनपुर मेला बाग से लोकसभ प्रभारी रविशंकर शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, सुमित शर्मा, विकास पालीवाल, गोपाल आर्य, विशाल गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।