Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनता दल यू का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

जनता दल यू का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में जनता दल यूनाइटेड (युवा) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन राष्ट्रीय महासचिव (युवा) इंजीनियर रवि कुमार सचान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी अपनी आस्था प्रकट करते हुए सहयोग का हाथ उठाकर वादा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नरसिंह पटेल व संचालन वरिष्ठ नेता वेद पटेल द्वारा किया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार जनता दल यूनाइटेड का किसान युवा मजदूर सम्मेलन कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस में धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि संजय कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड युवा ने किसानों मज़दूरों युवाओं एवं बेरोजगारों की समस्याओं के निस्तारण की पुरजोर तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की। उत्तर प्रदेश सरकार इनकी समस्याओं का निस्तारण करें। नहीं तो यहां का युवा मजदूर किसान सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक देगा। किसानों की मुख्य समस्या अन्ना जानवरों से बर्बाद होने वाली फसलों की है। जिस के लिए सरकार अन्ना जानवरों की व्यवस्था करें। जिससे कि किसानों की फसलों को बचाया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में अकबरपुर लोकसभा सीट के प्रबल दावेदार राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर रवि कुमार सचान ने कहा कि जिस तरह से सर्व समाज के लोगों का रुझान पार्टी की तरफ बढ़ा है। उसे लेकर अन्य दलों के नेताओं में अभी से बेचैनी है। उन्होंने अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा करते हुए सरकार से किसानों मज़दूरों युवाओं की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण की मांग की। अन्य वक्ताओं में अरविंद पटेल, विपिन सचान, राम सजीवन संखवार, दिलीप पटेल आदि ने भी सभा को संबोधित किया। महिलाओं की श्रृंखला में शोभा पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष जेडीयू व गीता पटेल ने भी महिला हितों के लिए सरकार से अपनी मांगे रखी। अंत में आए हुए लोगों का इंजीनियर रवि सचान राष्ट्रीय महासचिव जनता दल यू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विपिन सचान, धीरेंद्र सचान, डॉक्टर वासुदेव सचान, सतीश सचान, सिद्ध गोपाल वर्मा, जसवंत सचान, डॉ अयोध्या प्रसाद सचान, राम प्रसाद फौजी, भुवनेश सचान सहित लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करते हुए तन मन धन से रवि सचान और संगठन का सहयोग करने का वादा किया।