Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों को लेकर अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला

किसानों को लेकर अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला

सपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तस्वीर भेंट करते

प्रधानमंत्री कई देशों में घूम चुके हैं, इतने किसानों ने कहीं आत्महत्या नहीं की होगी जितनी इस देश में हुई है-अखिलेश
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शुक्रवार को फिरोजाबाद आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमाम देशों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्हें यह जानकारी होगी कि इतनी तादाद में किसी भी देश में किसानों ने आत्महत्या नहीं की होगी। जितनी भारत देश में किसानों ने की है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की अनदेखी की है। पिछली सरकार में भाजपाई आलू को लखनऊ में छोड़कर चले गए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेटों के दामों में हिजाफा कर दिया। आम आदमी महंगाई से परेशान है। युवाओं को भी इस सरकार में कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली। इस सरकार में 40 हजार किसानों ने आत्महत्या की हैं। सत्ता पाने से पहले भाजपा ने कहा था कि युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, कहां गए वह वादे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। नेताजी जब देश के रक्षा मंत्री थे। तब उन्होंने शहीद होने वाले सैनिकों के शवों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी। इससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसी व्यवस्था नहीं की थी। लोग सेना में अपने बेटों को भेजने से कतराने लगे थे। नेताजी के इस निर्णय के बाद लोग अपने बेटों को सीमा पर लड़ने के लिए भेजने लगे। उन्होंने कहा कि यदि 2022 में भी यही मुख्यमंत्री रहे तो भाजपा 300 सीट जीतकर आएगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद धर्मेन्द्र यादव, एमएलसी असीम यादव, डा. दिलीप यादव, ओमप्रकाश वर्मा, अवनीन्द्र यादव, कमलेश यादव, राजकुमार राठौर समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।