Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारत विकास रथ यात्रा पहुंची कानपुर

भारत विकास रथ यात्रा पहुंची कानपुर

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। मोदी सरकार की राष्ट्र व जन हिताकारी नीतियों का जनता में सम्प्रेषण एवं जन भावनाओं से सरकार को अवगत कराने के लिए भारत विकास रथ यात्रा इंडिया गेट दिल्ली से चल आज भोर पहर नगर पहुंची। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने पार्टी कार्यलय शिक्षक पार्क में रथ का स्वागत करते हुए झंडी दिखा कर उसे फतेहपुर के लिए रवाना किया। नोएडा कि मानव एंव जन्तु अपराध नियंत्रण संस्थान द्वारा जन-जन तक सरकार की योजनाओं को और सरकार तक जनता के विचारों को पहुंचाने के लिए भारत विकास रथ यात्रा आरम्भ कि गयी है। भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने 1 दिसंबर की सुबह 8 बजे नई दिल्ली इंडियागेट से झंडी दिखाकर रथ के साथ संस्था के संस्थापक शैलेंद्र सिंह को भारत भ्रमण के लिए रवाना किया। आज सुबह यह रथ नगर पहुंचा। जहां पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने रथ के साथ आए यात्रा के संयोजक शैंलेद्र सिंह और श्रीकांत शर्मा सहित अन्य लोगों का शिक्षक पार्क पार्टी कार्यालय में स्वागत करते हुए यात्रा को झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की यात्रा जनता के लिए जानकारी के उद्देश्य से बहुत ही लाभकारी होती है। रथ के माध्यम से होर्डिंग और लाउडस्पीकर द्वारा लोगों के सरकार की नीतियों से पूरी तरह से अवगत कराया जाता है। वहीं यात्रा की आयोजक संस्था के संस्थापक शैलेंद्र सिंह ने बताया की भारत भ्रमण के प्रथम चरण में वह उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रथ लेकर जाएंगे। इंडिया गेट से चल यात्रा गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और जालौन जनपद होते हुए 11वें जिला कानपुर पहुंची है। जहां के भ्रमण करते हुए रथ का अगला पड़ाव फतेहपुर जनपद होगा।