Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गरीबों को सर्दी से बचने के लिए महिला शक्ति ने किया रैन बसेरा का शुभारम्भ

गरीबों को सर्दी से बचने के लिए महिला शक्ति ने किया रैन बसेरा का शुभारम्भ

रैन बसेरा का शुभारम्भ करती महापौर, साथ में एसपी सिटी एवं जायट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति की पदाधिकारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति फिरोजाबाद के द्वारा बुधवार को बस स्टेण्ड पर गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरा की शुरूआत की है। रैन बसेरा का शुभारम्भ महापौर नूतन राठौर एवं एसपी सिटी राजेश कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया।
जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति की नवनिवार्चित अध्यक्षा वर्तिका जैन कहा कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए महिला शक्ति की सदस्यों द्वारा रैन बसेरा का शुभारम्भ किया गया है। जिससे गरीब लोग सर्दी से बचने के लिए रात गुजार सकेंगे। प्रशासनिक निर्देशिका पूनम गुप्ता ने कहा कि महिला शक्ति हमेशा से सेवा कार्य में अग्रणी रही है। वहीं महापौर नूतन राठौर ने कहा कि महिला शक्ति के द्वारा महिलाओं एवं पुरूष के लिए अलग-अलग रैन बसेरा की व्यवस्था की है। वहीं उन्होंने स्वच्छता के संबंध में पोस्टर लगाये। जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति संदेश जाये। साथ ही कहा कि रैन बसेरा में रहने वाले महिला-पुरूष ध्रूमपान का सेवन न करें और गंदगी न फैलाऐं। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि रात्रि में सुरक्षा के लिए एक महिला कांस्टेबिल एवं एक सिपाही तैनात किया जायेगा। वहीं उन्होंने महिला शक्ति की पदाधिकारियों को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्राची अग्रवाल, अशोक खुराना, राष्ट्रदीप सिंह, कल्पना राजौरिया, डिम्पल गुप्ता, मंजू सिंह, नीता गुप्ता, गौरी बंसल, सीमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, अनु बंसल, सौम्या चैहान आदि महिला शक्ति की पदाधिकारी मौजूद रही।