Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्राओं के कंधों पर है देश की बड़ी जिम्मेदारी

छात्राओं के कंधों पर है देश की बड़ी जिम्मेदारी

जीजीआईसी में हुआ पूर्व छात्रा सम्मेलन
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में पूर्व छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन रामबहादुर चक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के कंधों पर देश की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें केवल घर के काम काज न करके देशहित के लिए भी काम करना होगा। महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश मजबूत बनेगा। विशिष्ट अतिथि वित्त व लेखाधिकारी मदन मोहन ने कहा कि छात्राएं किसी भी क्षेत्र में छात्रों से कम नहीं हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्राएं सबसे आगे हैं। एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्या अर्चना मौर्य ने कहा कि कार्यक्रम में उन छात्राओं को बुलाया गया था जो इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर चुकी हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर जौंटी चैधरी सभासद, सुरेन्द्र सिंह यादव, सत्यप्रकाश, सुरेशचन्द्र, संजीव दुबे आदि मौजूद रहे।