Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया चौ0 चरण सिंह का जन्मदिवस

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया चौ0 चरण सिंह का जन्मदिवस

चौ0 चरण सिंह का सम्पूर्ण जीवन किसानों की खुशहाली व देश के विकास के लिए रहा: सांसद  
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों की सुरक्षा व खुशहाली सम्भव-राकेश कुमार सिंह 
किसान सम्मान दिवस में अच्छी उत्पादन करने वाले किसानों को सांसद, जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह का जन्म दिवस कलेक्ट्रेट प्रागढ़ में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार राय, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, जिला उद्यान अधिकारी रविचन्द्र जैसवाल आदि अधिकारियों ने देश के पूर्व प्रधानमन्त्री व किसान नेता ने चौ0 चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उक्त कार्यक्रम से पहले सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कृषि सूचना तंत्र को सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2018-19 में एक दिवसीय जनपद स्तरीय किसान मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर सांसद, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने किसान मेले में लगे कृषि, उर्वरक, रसायनों, उद्यान, मत्स्य, पशु चिकित्सा, कृषि रक्षा आदि संबंधित विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि चौ0 चरण सिंह का सम्र्पूण जीवन किसानों की खुशहाली व देश के विकास के लिए रहा। देश का विकास समृद्धि के लिए ग्राम व किसान का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी जमीन की जांच अवश्य करवाएं क्योंकि इससे मृदा की स्वस्थ्यता का पता चलेगा जिससे समय रहते उसका उपचार किया जा सके तथा फसल की पैदावार बढ़ाई जा सके। आर्गेनिक खेती (जैविक खेती) के प्रयोग से पैदावार निश्चित बढ़ती है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपने फसलों का बीमा अवश्य कराये जिससे कि अगर किसी आपदा से फसल नष्ट होती है तो उसका नुकसान भरा जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेक योजनायें चलाकर लाभाविंत कर रही है। भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार ने देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह को स्मरण करने हेतु कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह किसानों को सम्मानित किया करते थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार किसानों की 2022 तक दोगुनी आय बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब किसान भी अपने मन मस्ष्तिक में कृषि के प्रति पूरी लगन से कृषि करें। उन्होंने किसानों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जिलाधिकारी राकेेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार राय, सांसद प्रतिनिधि जालौन गरौठा श्याम सिंह सिसौदिया आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधियों व किसान नेता ने किसान सम्मान वर्ष 2018-19 हेतु चयनित पंजीकृत विकास खण्ड सरवनखेडा क्षेत्र के ग्राम नाही ज्योनिया के रामशरण सिंह को गेहूं की अच्छी फसल होने पर शाल, माला व प्रसशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अकबरपुर विकास खण्ड के ग्राम करिगांव निवासी सिपाहीलाल को गेंहू की फसल में, झींझक विकास खण्ड के ग्राम किशौरा निवासी विजय कुमार को राई की फसल हेतु तथा इसी विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम नहिली निवासी संदीप सिंह को धान की फसल हेतु, अमरौधा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम गौरी निवासी मदन यादव को धान की फसल हेतु, राजपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम खासभरा के निवासी माखन को उर्द की फसल हेतु, मलासा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम बरौर निवासी जयश्री को उर्द की फसल हेतु सम्मानित किया गया। किसान सम्मान दिवस में औद्यानिक फसलों में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन करने वाले कृषक मैथा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम बलुआपुर निवासी दुर्गा व शिवली को मिर्च में अच्छी उत्पादन हेतु। इसी प्रकार सरवनखेड विकास खण्ड के ग्राम देवकली निवासी विनोद कुमार कुशवाहा, रामखिलावन को टमाटर की अच्छी उत्पादन हेतु, इसी प्रकार रसूलाबाद विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सुन्दरपुर गजेन निवासी अरूण कुमार तथा सन्दलपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम दिलवल निवासी ज्ञान सिह को प्याज की अच्छी उत्पादन हेतु, मलासा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम बरौर निवासी चन्द्रप्रभा तथा निवासी ग्राम बलहरामऊ निवासी रामगोपाल को केला की अच्छी उत्पादन हेतु  शाल, माला व प्रसशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार औरंगाबाद निवासी राजबावेटी पत्नी रामऔतार को आदर्श गृह वाटिका हेतु, मनमीत पाल निवासी अनूपपुर को मधुमक्खी पालन हेतु, श्याम  किशोर निवासी फूलपुर को फूल की खेती हेतु, ज्ञान सिंह निवासी पुर को पशुपालन हेतु, सुन्दर सिंह निवासी सन्दलपुर को भिण्डी उत्पादन हेतु आदि किसानों को सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि चौ0 चरण सिंह द्वारा बताये गये रास्ते पर चलना जरूरी है ताकि किसान व समाज उन्नति की ओर अग्रसित रहे तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह धरती से जुड़े किसान नेता थे। किसानो की समस्याओ को जोर शोर से रखते थे। सीडीओ डा0 महेन्द्र कुमार राय ने कहा कि हाईब्रिड बीजों का प्रयोग करना उत्पादकता बढ़ाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को किसान सम्मान समारोह के माध्यम से प्रधाानमंत्री फसल बीमा योजना चल रही है जो कि किसानों के हित वाली एक योजना है जिसमें जनपद के सभी कृषक फसल बीमा योजना हेतु रजिस्टेªशन करा ले। उन्होंने कहा कि चौ0 चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर सच्चे रूप से श्रृद्धान्जलि तभी है, जब सरकारी योजनाओ का लाभ किसानो तक पहुॅचे तथा किसान अपनी उपज बढ़ाये, तथा देश व समाज का विकास करे। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने किसानो से कहा कि किसान सम्मान समारोह में वैज्ञानिको के द्वारा बतायी गई जानकारी को किसान आत्मसात कर आगे बढ़े तथा शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जाने तथा उसका लाभ ले। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रविचन्द्र जैसवाल, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय आदि अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक अरविन्द कुमार यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कुलदीप मिश्रा आदि अधिकारीगण व वैज्ञानिक तथा किसान सम्मान समारोह में किसान बाबूलाल निषाद, सज्जन कुमार, अशोक, अनिल, विक्रम, होरीलाल, श्याम सिंह, संदीप, रामजी, श्यामजी, नन्हऊ, मनोज कमार, प्रहलाद सिंह, तुलसीराम, देवी प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार, हाफिज जी, जीतेन्द्र सिंह, ब्रिजेश कुमार, राम शिवबरन, ज्ञानसिंह कुशवाहा, रघुवीर, रामशंकर कुशवाहा, श्रीराम यादव, राजेन्द्र सिंह आदि सहित सैकड़ों कृषक मौजूद रहे।