Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का किया स्वागत

कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का किया स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का स्वागत करते कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, साथ में साजिद बेग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद वेग के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर को एक्सप्रेसवे पर स्वागत किया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने कहा के मप्र, राजस्थान व छत्तीसगढ में हुई जीत के बाद राजबब्बर प्रथम आगमन पर उनका स्वागत किया गया। वही जहा-जहां उनके द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया वहां अधिकाश सीटे कांग्रेस ने जीती तथा उन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनी। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि मप्र में राजवब्बर जी ने 92 विधानसभा सीटो पर चुनाव प्रचार किया। जिसमें से 87 सीटें पर कांग्रेस जीती है। वही प्रदेश उपाध्यक्ष मु. सलीम ने कहा कि आने वाला वक्त कांग्रेस का है। वहीं केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आने वाली है और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। स्वागत करने वालों में दीपक, स्नेहलता बबली, आजम इरफान खां, रिंकू विद्योलिया, डा. वकार अहमद, सनी शर्मा, मजहर बेग आदि मौजूद रहे।