Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान पुत्र करेंगे देश के किसानों का भलाः जिलाध्यक्ष

किसान पुत्र करेंगे देश के किसानों का भलाः जिलाध्यक्ष

युवा रालोद ने मनाया जयंत चौधरी का जन्मदिन
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। युवा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंती चौधरी का 41वां जन्मदिन मनाया। केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की गई।
सुभाष चौराहा स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अमर सिंह पचहरे ने कहा कि किसान पुत्र ही देश का भला कर सकते हैं। देश का किसान आज मूलभूत समस्याओं को लेकर परेशान है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ख्याति देश प्रदेश में बढ़ रही है। किसानों को उनके अंदर चौधरी चरण सिंह की छवि नजर आ रही है। जिस प्रकार उनके दादा किसानों के लिए संघर्ष करते थे ठीक उसी प्रकार वह भी किसानों की समस्याओं को लेकर प्रयासरत रहते हैं। इस दौरान सवा पांच किलो का केक काटा गया। इस मौके पर जिला सचिव नवीन शर्मा, विजय शर्मा, रंजीत जैन, डाॅ. मुन्नेश बाबू, अमित जूरैल, मुकेश, हरीश निषाद, बीएस गौतम, योगेश जैन, भानुप्रताप, ब्रजवीर सिंह, टीकम सिंह, ऊधम सिंह, उम्मेद कुशवाह, योगेश जैन, धीरज शर्मा, सौरभ पाठक आदि मौजूद रहे।