Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम 11 जनवरी को लगेगा गृहकर संशोधन कैंप

नगर निगम 11 जनवरी को लगेगा गृहकर संशोधन कैंप

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। अनाप-शनाप ग्रहकर के बिल पहुंचने से भवन स्वामी परेशान है। बिल कई-कई गुना बढाकर भेजे जाने से भवन स्वामी भी गृहकर जमा नहीं कर पा रहे है। नगर निगम का खजाना भी खाली है, नगर निगम को अपने कर्मचारियों तक के वेतन बाटने के लाले पडे है। पूर्व उपसभापति नवीन पंडित के आग्रह व सुझाव पर महापौर प्रमिला पांडेय ने ग्रहकर के बिलो में संशोधन के आदेश नगर निगम अफसरों को दिए। गोबिन्द नगर साउथ के गृहकर संशोधन का कैंप आगामी 11 जनवरी को जोन 5 कार्यालय जागेश्वर अस्पताल गोबिन्द नगर में लगेगा। पार्षद नवीन पंडित ने बताया कि ग्रहकर के ऊट-पटांग बिल जारी होने से जनता इधर उधर भटक रही है। उनकी समस्याओं को कोई समाधान नहीं हो रहा था। नगर निगम की आय का सबसे बडा स्रोत इस समय ग्रहकर ही है। जिस कारण विकास कार्य भी लगभग ठप है। किसी तरह बहुत ही आवश्यक कार्य हो रहे है। कई गुना बिल भेजे जाने से भी जनता ने बडे पैमाने पर ग्रहकर जमा नहीं किया इससे नगर निगम की स्थिति और बिगड़ गई। पार्षद नवीन ने कहा कि इन्हीं सब समस्याओं को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय से मिलकर गृहकर संशोधन कैंप जोनल कार्यालयों मे लगाने का आग्रह किया तो उन्होंने जनहित में जगह-जगह ग्रहकर बिल संशोधन कैंप लगाने के आदेश निगम अफसरों को दिए। इसी के तहत 11 जनवरी को गोबिन्द नगर जागेश्वर अस्पताल स्थित जोनल कार्यालय में वृहत गृहकर संशोधन कैंप नगर निगम द्वारा लगाया जाएगा। इसमे गृहस्वामी अपने गलत हाउस टैक्स को ठीक करा सकते है। गोबिन्द नगर व्यापार मडंल के अध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य ने कहा कि इस संशोधन बिल कैंप से निश्चित रुप से भवन स्वामियों को राहत मिलेगी।