Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक जलेसर रोड स्थित ठाकुर मुन्ना लाल की बगीची पर सम्पन्न हुई। जिसमें नये वर्ष पर जिला की नई कार्यकारणी के गठन पर चर्चा की गई।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें वाक्ताओं ने कहा कि क्षत्रियों का पुराना इतिहास रहा है। आज क्ष्त्रियों को अलग से निहारने का कार्य किया जा रहा है। राजनेता हम लोगो का दोहन कर रहे हैै। अब क्षत्रिय महासभा अपने लोगो को एकत्रित करने के बाद अलग से पहचान बनाने के बाद राजनीति में उतरेगी। जिससे क्षत्रियों को अलग से पहचाना जायेगा। क्षत्रियों का अपना सदियों से इतिहास रहा है। वही समाज के वायोवृद्ध लोगो का सम्मान करने के बाद पत्रकारों का सम्मान किया गया। जिसमें पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि आज की बैठक समाज कल्याण के साथ वर्ष 2019 की नई कार्यकारणी गठन के लिए की गयी है। जो एक सप्ताह में पूरी कर ली जायेगी। बैठक का संचालन संयोजक बाबा मनोज चंदेल द्वारा किया गया। प्रदेश कार्यकारणी नेता के साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री दलवीर सिंह तोमर ने बैठक में आये लोगो का आभार प्रकट किया। बैठक में योगेश तोमर, अजस योगेन्द्र तोमर, सुनील जादौन, अभिनाश तोमर, हदेश धाकंरे, डब्बू तोमर, आदि मौजद रहे।