Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बी.एड. की मौखिकी परीक्षायें

बी.एड. की मौखिकी परीक्षायें

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के आधार पर बागला महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा है कि बी.एड. प्रथम वर्ष (सत्र 2017-19) एवं द्वितीय वर्ष (सत्र 2016-18) के जिन परीक्षार्थियों की प्रायोगिक/मौखिकी परीक्षायें किन्हीं कारणों से छूट गई हैं उनको विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम मौका दिया जा रहा है। छूटी हुई प्रायोगिक/मौखिक परीक्षा के आॅनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म भरने की अन्तिम तिथि 3 जनवरी से 16 जनवरी तक विश्वविद्यालय की वेवसाइड द्वारा निर्धारित शुल्क 1 हजार रूपये के साथ आॅनलाइन भरे जायेंगे। बी.एड. प्रथम वर्ष (सत्र 2017-19) प्रयोगात्मक परीक्षायें 22 जनवरी को एवं बी.एड. द्वितीय वर्ष (सत्र 2016-18) 23 जनवरी एवं 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे आर.बी.एस. कालेज आगरा पर सम्पन्न होंगी। जो छात्र-छात्रायें इस परीक्षा में समलित नहीं होंगे उनका परीक्षा परिणाम अनुपस्थित दर्शाते हुये पूर्ण कर दिया जायेगा।