Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ0प्र0 श्रमजीवनी पत्रकार यूनियन द्वारा श्रीकांत जोशी पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न

उ0प्र0 श्रमजीवनी पत्रकार यूनियन द्वारा श्रीकांत जोशी पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। उ0 प्र0 श्रमजीवनी पत्रकार यूनियन, शाखा कानपुर के द्वारा मंगलवार, को हवेली रेस्टोरेंट, कानपुर में स्मृतिशेष श्रीकांत जोशी पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वाराणसी से पधारे वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी राजेन्द्र सक्सेना थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक मुकेश सिंह यादव ने की।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य वक्ता व कार्यक्रम अध्यक्ष के द्वारा दीप प्रज्जवलन व स्मृतिशेष श्रीकांत जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगीत वंदेमातरम् हुआ। तदोपरांत संस्था के महामंत्री संजय सक्सेना ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया व यूनियन के सदस्यों ने अतिथियों का शॉल, प्रतीक चिन्ह व माला से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक सारांश कनौजिया ने आयोजन के पीछे के उद्देश्यों से मंच व अतिथिगणों को परिचित कराया।
मुख्य वक्ता राजेन्द्र सक्सेना ने ‘स्मृतिशेष श्रीकांत जोशी व पत्रकारिता’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि श्रीकांत जी का निधन आज ही के दिन 2013 में हुआ था। वे अपने अंतिम समय में अस्वस्थ थे, इसके बाद भी उन्होंने प्रवास करना नहीं छोड़ा। वे उस समय एक समाचार एजेंसी के प्रमुख थे। उसी एजेंसी के कार्य से निरंतर प्रयासरत रहते थे, उपचार कराते और फिर काम में लग जाते। उनका मानना था कि हमारे साथ एजेंसी में जुडे़ हर व्यक्ति की अपनी अलग उपयोगिता है। आवश्यकता उस उपयोगिता को पहचानकर सही अवसर देने की है। इस एजेंसी के प्रभारी बनने से पूर्व भी उनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर विभिन्न पत्र, पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जाता रहा है।
इसके उपरांत श्रीधर अग्निहोत्री, राजेश महेश्वरी, उमेश को मुख्य वक्ता व कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा ‘स्मृतिशेष श्रीकांत जोशी पत्रकार सम्मान’ द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुकेश सिंह यादव ने कहा कि संस्था गठन करना सरल होता है, उसे निरंतर क्रियाशील बनाए रखना जरुरी होता है। 15 अगस्त 2018 को संस्था के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गए थे और कुछ ही महीनों में सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इसे अच्छी शुरुआत माना जाना चाहिए। यूनियन के प्रमुख पदाधिकारियों को सदस्यता नवीनीकरण प्रमाण पत्र देने के उपरांत राष्ट्रगान जनगणमन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संस्था के नगर अध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, देहात अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, अनिल मिश्रा, राजेश कश्यप, कमलेश फाइटर, गौरव अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव, रामकुमार, गौरव निर्मल शर्मा, प्रियंका यादव आदि उपस्थित थे।