Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के स्थापना दिवस में पहुंचे प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के स्थापना दिवस में पहुंचे प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। आज लखनऊ में अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासभा ने अपना स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पिकनिक स्पॉट रोड फरीदपुरी स्थित कुर्मिक्षत्रिय भवन में कुर्मिक्षत्रिय समाज के तीन महानविभूतियों की मूर्तियों का अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। जिन तीन मूर्तियों का अनावरण किया गया उनमें स्व0 रामकुमार वर्मा पूर्व मंत्री, स्व0आर0डी0 कटियार एवं स्व0 चंद्रमुखी कटियार की हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने स्व0 रामकुमार वर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने स्व0 आर0डी0 कटियार की मूर्ति का अनावरण किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा वह हर समय आपकी सेवा हेतु उपलब्ध है। कुर्मिक्षत्रिय समाज के गौरव भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा को स्थापित करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जो कार्य पहले किसी सरकार ने नहीं किया जो करना चाहिए था। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि समाज के पुरोधाओं में से एक छत्रपति शाहू जी महाराज ने समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिया भीमराव अंबेडकर को शिक्षा हेतु विदेश भेजने का कार्य शाहू जी महाराज ने ही किया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का स्वागत शाल उढ़ाकर संजय कटियार वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासभा कानपुर ने किया, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का स्वागत डी0एम0 कटियार प्रदेश अध्यक्ष युवा कुर्मिक्षत्रिय महासभा ने स्म्रति चिन्ह देकर और शाल उढ़ाकर किया। प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश संजय सिंह गंगवार ने भी माल्यार्पण करके दोनों ही उपमुख्यमंत्रियों का स्वागत किया, अधीनस्थ सेवा आयोग के अध्यक्ष अरुण सिन्हा आई0ए0एस0, न्याय मूर्ति पी0सी0 वर्मा, प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री द्वारा कुर्मिक्षत्रिय समाज के तमाम प्रतिभा के धनी युवाओं का सम्मान भी किया गया, जिसमे अमेरिका में सम्मानित अंकिता कटियार, सपन सचान आदि शामिल रहे। कानपुर कुर्मिक्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डॉ अनिल कटियार ने भी अपने विचार व्यक्त किये, कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निधि कटियार ने किया।