Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मध्यप्रदेश का युवक जहरखुरानी का शिकार

मध्यप्रदेश का युवक जहरखुरानी का शिकार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के रिजावली चौराहा पर अचेत हालत में युवक मिलने से हडकम्प मच गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। युवक जहरखुरानी का शिकार बताया गया।
थाना नारखी क्षेत्र रिजावली चौराहा के समीप लगभग 20 वर्षीय युवक अचेत हालत में लोगों को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुचे एसआई राजेश कुमार द्वारा अचेत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक को होश आने पर उसने अपना नाम मध्यप्रदेश के छतरपुर गांव पीपरिया निवासी 20 वर्षीय अमरसिंह पुत्र वीरसिंह बताया। युवक रोडबेस द्वारा अपने घर के लिए जा रहा था।