Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी सरकार का सस्ता राशन जनता को नहीं मिल पा रहा

योगी सरकार का सस्ता राशन जनता को नहीं मिल पा रहा

राशन न मिलने पर हंगाम करते उपभोक्ता

राशन डीलरों की मनमानी से जनता काफी परेशान लग रहे है जाम हंगामा
खाद् पूर्ति अधिकारियों की टीम नही पहुचती राशन डीलरों की दुकानो पर
घटतोल के लिए दुकानेां पर छोटे बच्चे तोलते है राशन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जहाॅ एक ओर योगी सरकार गरीब लोगों को सस्ती रेट में राशन देकर उनकी जीविका चलाने के लिए कार्य कर रही है। वही राशन डीलरों की मनमानी से जनता काफी परेशान नजर आ रही है। आये दिन कहाॅ न कही राशन डीलरों की मनमानी की शिकायत मिल रही है। लेकिन अधिकारी मौन धारण किये हुए है।
बताते चले कि राशन डीलरों की अब मनमानी जमकर बढ़ने लगी हैं क्यो कि सस्ती रेट पर राशन मिलने के कारण जनता अपने सामान को लेने समय से राशन डीलर की दुकान पर पहुच रही है। जिसके कारण उनका गोलमाल का कार्यक्रम चल नही पा रहा है। लेकिन एक कहावत सुनने को मिलती है कि चोर चोरी छोड देगा हेराफैरी नही, घटताली और मिट्टी के तेल में आज भी गोलमाल किया जा रहा है।
विगत दो दिन पूर्व पैमेश्वरगेट स्थित राशन डीलर राधामोहन की शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा खाद प्रशासन के लोगों से की थी, कि कम तोल रहा है वही मालवीय नगर स्थित बनबारी राशन डीलर की दुकान पर भी छोटे-छोटे बच्चे राशन की तोल करते है जहाॅ भी जमकर घटतौली की शिकायत दिन प्रति दिन की जा रही है। वही मिट्टी के तेल में भी कुछ लोगों को दिया जा रहा है कुछ लोग तो दुकान खुलने का इंन्तजार कर रह जाते है। एक दिन के बाद दूसरे दिन बनवारी की दुकान पर तेल नही दिया जा रहा है।
वही आज सुबह से ही वार्ड नम्बर दस करनसिंह का नगला सन्तोष नगर स्थित राशन डीलर नरेन्द्र पाल सिंह के यहाॅ भी राशन न देने की शिकायत घटतोली की शिकायत को लेकर महिलाओं द्वारा जाम लगाया गया। लेकिन खाद् पूर्ति अधिकारी मौत सादे हुए है। जनपद में योगी सरकार के आदेश की धज्जियाॅ जमकर राशन डीलर उडा रहे है।
वही थाना जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म की राशन की दुकान पर उपभोक्ताओं को डीलर द्वारा कार्ड न लौटाने पर हंगामा हो गया। वही राशन डीलर स्वंय कहता है कि नकली कार्ड न आये इस के लिए कार्ड जमा किये जा रहे है। जबकि राशन कार्ड भी फर्जी रूप से राशन डीलर ही बनबा रहे है। वही उपभोक्ताओं ने बताया कि राशन डीलर इन दिनों जनता को काफी परेशान करते है। उनके गुरगे आसपास ही घूमते नजर आ रहे है जनता की बीच से ही डीलर का माल साफ करने में लगे रहते है।