Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकारी ट्रामा सेन्टर से सत्ता पक्ष की महिला नेता को दवा चोरी करते पकडा

सरकारी ट्रामा सेन्टर से सत्ता पक्ष की महिला नेता को दवा चोरी करते पकडा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में दवा इंजेक्शन चोरी की पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बहारी लोग भी दवा की चोरी कर ले जाते है। जिसकी शिकायत अस्पताल के अधिकारियों से भी की गयी थी। इतना ही नहीं स्टाप को भी चोरी करते समय अधिकारियों ने रंगे हाथ पकडा था।
लेकिन आज एक राजनेता महिला को इंजेक्शन चोरी करते पकडा गया। जो कि एक सत्ता पक्ष की बतायी गयी है। अस्पताल के लोगों ने बताया कि उक्त महिला पूर्व में कई बार दवा की चोरी कर ले जा चुकी है। आज सरकारी ट्रामा सेन्टर के लोगो ने उस सत्ता पक्ष की महिला नेता को रंगे हाथ दबोच लिया। महिला को रंगे हाथ पकडे जाने के बाद महिला नेता पहले तो लोगों पर काफी रोष के साथ सफाई पेश करने लगी। लेकिन पत्रकारों के आने के बाद वह बोली बीमार हॅू। दवा लेने आयी थी, आप लोग गलत आरोप लगा रहे है। अस्पताल के लोगों ने बताया कि इस महिला पर हम लोगों की काफी समय से नजर थी। क्यो कि आये दिन अस्पताल से दवा की चोरी कर रही है।